Blog me traffic badhane ke tarike/ब्लॉग पोस्ट में ट्राफिक बढ़ाने के तरीके

जब तक आपके लिखे पोस्ट में ट्राफिक यानि विवर्स नहीं आएगे तब तक आप अपने ब्लॉग से एक रुपये की कमाई नहीं कर सकते। जिस तरह आपके बाइक को चलने के लिए पेट्रोल की जरूरत होती है उसी तरह कमाई करने के लिए लिखे पोस्ट में ट्राफिक की जरूरत होती है। 

ट्राफिक लाने के कुछ तरीके होते हैं, यदि आप भी उन तरीके को अपना के काम कर रहें, तब कमाई होगी, अन्यथा कमाई नहीं हो सकती। 

ब्लॉग में ट्राफिक बढ़ाने के तरीके? 

ब्लॉग में ट्राफिक बढ़ाने के तरीके निम्न हैं- 

1. लो कंपटीशन और हाई सरचेस कीवर्ड को टारगेट करें 

लो कंपटीशन और हाई सरचेस कीवर्ड में लेख लिखें, यदि आप शुरुआती समय में लो कंपटीशन कीवर्ड को टारगेट करके लेख लिख रहें, तब गूगल पे रैंक होने के चानसेस बने रहते हैं। 

यदि आप शुरू से हाई सरचेस और हाई कंपटीशन कीवर्ड को टारगेट कर रहें तब पोस्ट रैंक करने में प्रॉबलम हो सकती है। 

2. अधिक गुणवत्ता और लोकप्रिय लेख लिखें 

पोस्ट उस तरह के लिखें जिससे आपके यूजर को पूरी सरल और सटीक में जानकारी मिल सके, यदि आप आधी अधूरी जानकारी दे रहें इस तरह में आपके लेख एक बार गूगल पे रैंक करता है, इसके बाद धीरे-धीरे नीचे गिर जाता है, और दोबारा ऊपर आने के चानसेस नहीं रहते। लेख उस तरह का लिखो जिससे आपके यूजर को पूरी बात समझ में आए, यानि की यूजर फ़्रेंडली लेख लिखो। 

3. SEO फ़्रेंडली लेख लिखो 

SEO फ़्रेंडली लेख का मतलब लेख में सही से टाइटल, टैग, डिसक्रिप्शन, फीचर्ड इमेज सब लगा के पोस्ट पब्लिश करना चाहिए। यदि सब सही से कसटोमाइज कर दिए तो मान के चलिए की SEO फ़्रेंडली लेख लिखे हैं। 

4. इंटरनल लिंकिंग बनाएं 

अपने ही पोस्ट की लिंक लगाएं, पता है क्या होगा, जब विवर्स किसी भी पोस्ट में आए और उसी पोस्ट में अपने दूसरे पोस्ट की लिंक लगी रहे तो यूजर उसमें भी क्लिक करता है, इस तरह में अपने पोस्ट में डबल विवर्स आते है। इसी तरह में रैंकिंग ज्यादा होती है। 

5.  बैक लिंकिंग बनाए 

अपने लेख पर किसी दूसरे ब्रांड साइट के लिंक लगाने से उसके साथ आपकी साइट वैरल हो सकती है। ये तरीके आपके साइट को रैंक करने में सहारा देते हैं। 

6. पोस्ट लिखने में रिगूलरटी बनाए रखें 

कोई भी काम करो, रिगूलर करोगे तो अगले को भी आपके ऊपर भरोषा होता है, उसी तरह जब गूगल को आपके साइट के ऊपर भरोषा हो जाएगा तब आपकी साइट गूगल के टॉप में रैंक कर सकती है। 

यदि आप एक दिन काम किया इसके बाद एक महीने में फिर से काम किए तब आपके साइट वैरल नहीं होती, ये नहीं है की आप एक दिन में 10 लेख लिखो, आप एक फिक्स टारगेट बना के काम करो, चाहे तो महीने में 5 लेख लिखो लेकिन शुरू से उतना ही करो, गूगल को पता चले की वो उतना ही काम करता है। 

7. फोटो video लगाएं 

पोस्ट में फोटो, video लगाने से यूजर को पढ़ने में और बेहतर होता है, और आपके पोस्ट में सुंदरता दिखने लगती है। इस तरीके से आपके पोस्ट में ज्यादा ट्राफिक आने के संभावना बनी रहती है। 

8. सोशल मीडिया का उपयोग करें 

ट्राफिक बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीके- पोस्ट लिखने के बाद पोस्ट की लिंक अपने सोशल मीडिया में शेयर करिए। 

9. अपनी साइट को गूगल सर्च कंसोल से जोड़े 

आप अपने साइट को गूगल सर्च कंसोल से जोड़ें। फायदे- नई पोस्ट को तुरंत इंडेक्स कर सकते हैं, और पूरा डाटा मिलता रहता है। आप भी उपयोग करिए ट्राफिक पहले से ज्यादा आएगा। 

10. पुराने लेखों को अपडेट करते रहें

 लिखे पहले के पोस्ट को अपडेट करिए, उसमे जो पुराना डाटा रहता है उसे चेंज करिए, और अपडेट करिए। इस तरीके से पुरानी साइट भी पुनः रैंक करने लगती है। 

11. ब्लॉग लिखने के बाद धैर्य बनाए रखें 

ब्लॉग पोस्ट लिखने के बाद तुरंत रैंक नहीं करेगी, आप लिखने के बाद कम से कम 3-12 महीने तक वेट करिए। 

यदि आप भी नए ब्लॉगर हो और ट्राफिक के चक्कर में परेशान हो, तब आप भी ऊपर दिए गए तरीके को फॉलो करिए और आपके ब्लॉग पोस्ट में ट्राफिक आना चालू हो जाएगा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *