
यदि आप व्यापार स्टार्टअप करना चाह रहें तो किस तरह का समान होलसेल से उठायें, नए व्यापारी को ये पता नहीं होता की जब बिजनेस स्टार्ट करना है तब कितने के समान लें, कितने रेंज का माल लें, किस टाइप का माल लें, यानि की कोई भी बातें पता नहीं होती इस लिए आपको होलसेलर वाले व्यापारी चूतिया बना देता है, फिर आप वही माल लेकर आते हो तो कोई ग्राहक लेता भी नहीं,
आप ये सोचों जब आप वहीं से महगा लेकर आयेगें, तो आप सेल कितने का करेगे, यदि ज्यादा रेट लगा के दे रहे तो ग्राहक लेता ही नहीं इस तरह मे आपको नुकसान होता है। या खराब माल दे दिया जिसका कोई डिमांड नहीं वो भी नहीं बिकने वाला, आपको घाटा होता है, चलिए जानते हैं किस तरह का प्रोडक्ट लें सभी जानकारी को नीचे डिटेल से समझते हैं।
व्यापार स्टार्टिंग करते समय माल होलसेल किस तरह का लें?
व्यापार स्टार्ट करते समय माल उठाने के निम्न प्रकार होते हैं-
- सबसे पहले आपको पता होना चाहिए की आपको माल कितने का लेना है।
- जब आप माल लेने जाएं तो होलसेल वाले आपसे बोलेगें की आपकी क्वान्टिटी कितनी है।
- जब आप बोले की भाईया मेरे को एक लाख का माल लेना है।
- तो वो माल दिखाना चालू करेगे।
- आप माल देखते रहिए और रेट पूछते रहिए।
- सपोस करो आप कपड़े का व्यापार करना चाह रहे तो आप हर तरह के कपड़े की क्वालिटी देखो और रेट लेते रहिए।
- अब बारी आती है माल लेने की।
- कुछ कम रेट का माल लो, होता क्या है ग्राहक हर तरह के आते हैं इस लिए सभी तरह का प्रोडक्ट होना चाहिए।
- कुछ महगे रेंज का समान लो।
- आपको पैंट 150 से 28,30,32,34,36,40,नंबर का माल मिलने लगेगा।
- आप कुछ फीस सस्ता लेलों।
- कुछ 220 के रेट वाले लेलों।
- इसी तरह हर प्रोडक्ट में सस्ता महगा लो।
- यदि साड़ी का व्यापार करना चाह रहे तो ऐसे साड़ी भी सस्ती महगी ले सकते हो।
- अब बारी आती है वही माल शॉप से सेल करने की।
- आप 150 का पैंट 300 तक का बड़े आसानी से सेल कर सकते हो।
- 220 वाला 500,600 का सेल कर सकते हो।
- यानि की कोई भी व्यापार करोगे सभी में 40% तक का मार्जिन होती है।
- और कुछ व्यापार इस तरह के हैं जिनमें 90% तक की मार्जिन होती है। उदाहरण के लिए मोबाइल का समान जैसे चार्जिंग पिन, केवल, चार्जर 120 का 300 में बिकता है।
- मेरे को खुद का एक्सपीरियन्स है तब तो आपको जानकारी दे रहा।
- इसी तरह से आप घड़ी, बेल्ट, नयन सुख का व्यापार कर रहे तो उनमें भी आधे की मार्जिन होती है।
- 40 रुपये का बेल्ट सीधे 70-100 के बीच बिक जाता है।
- यदि कोई भी माल उठाओ तो थोड़ा स अच्छा लो क्योंकि आपको अपना व्यापार स्टार्ट करना है, अभी ग्राहक को जोड़ना है, यदि पहले से ही लोकल माल देंगे तो इस तरह में ग्राहक बिछड़ जाते हैं।
- ग्राहक बनाने के लिए माल एक नंबर का होना चाहिए।
- पहले आप कम कमाई करो, ग्राहक जोड़ने में ध्यान दो, ग्राहक जुडने के बाद जब अच्छा व्यवहार बन जाता है तो उन्हीं ग्राहक से कुछ समय बाद कमाई कर पाओगे।
रिलेटेड पोस्ट👇
- दुकानदारी में पहले घाटा क्यों होता है?
- व्यापार में ग्राहक जोड़ने के तरीके?
- ग्राहक को अपने बातों में फसा के डबल पैसा कैसे कमाएं?
- ग्राहक मेरे शॉप में एक बार से दोबारा क्यों नहीं आतें?
- दुकान का लोकेशन किस जगह पर होना चाहिए?
जरूरी बातें-
व्यापार स्टार्ट करना है तब इस तरह में समान बेस्ट रखना होता है, पहले आपको कमाई में कम ध्यान देना है, ग्राहक को ध्यान में रखते हुए व्यापार को ग्रो करना सीखो।
यदि आप बताएं आपका व्यापार प्रॉपर किस नीश से संबंधित है तब उसके लिए प्रॉपर लेख आपको देदूँ, आप कमेन्ट के मध्यान से संपर्क कर सकते हो।
सच बात
- जब नई शॉप खोलोगे तो उसको चलने में लगभग 6 महीने का समय लगता है।
- एक साल तो भूल जाओ की हम शॉप ओपन किया हूँ और कमाई कर रहा।
- आप लगभग 6 महीने यदि शॉप किराये से है तो किराया घर से देना होगा।
- धीरे से आपको सफलता मिलेगी।