ग्राहक से कैसे बातें करें?

यदि आप एक दुकानदार हो या दुकान करना चाह रहें, ग्राहक से इस तरह के बातें करो की वो अपने जाल में फस के माल लेकर ही जाए, अब बात आती है की किस तरह की बातें करें, और कब करें, धीरे बोले या तेजी से, क्या बोले, मैडम बोले या दीदी, सर बोले या भाईया, यानि की इसी तरह के ढेर सारी बातें होती हैं, कैसे करना है चलिए सबकुछ जानकारी ले लेते हैं। 

एक बात और यदि आप ग्राहक को अपने बस में नहीं कर पाए तो कोई भी समान नहीं सेल कर सकते, लेकिन आपके बगल वाला माल सेल कर लेता हैं, उसी ग्राहक को खीच के उसे कोई न कोई माल दे देगा।

यदि इस तरह होता है तब आपसे ग्राहक को फ़साना नहीं आता, दुकानदारी करने से कुछ नहीं होता मेन मुद्दा माल सेल करना होता है, जब तक माल सेल नहीं होगा तब तक आप कमाई नहीं कर सकते हो। 

आप देखें होंगे कितने लोग शॉप खोल के बंद कर दिए इसी तरह के कारण हैं जो दुकान बंद करवाने में सहायता प्रदान करते हैं। आपको सब सीख के शॉप खोलना होगा, यदि खोल भी लिए तब भी सीख के काम करिए आपको कभी घाटा नहीं होने वाला। चलिए ग्राहक से बातें करने के तरीके जानते हैं। 


ग्राहक से बातें कैसे करें?

ग्राहक से बात करने के निम्न तरीके हैं- 

  1. ग्राहक के नजर से जाने की ग्राहक अपने शॉप में आने वाला है, तो उसे बोले की आइए भाईया, क्या चाहिए। 
  2. शॉप में आने के बाद फिर से बोलें की आइये सर/मैडम 
  3. बताइए क्या दिखाना है। 
  4. सपोस करिए आपकी शॉप सोने से संबंधित है। 
  5. ग्राहक को बोलिए बताइए क्या दिखाया जाए। 
  6. ग्राहक खुद बोलेगा/बोलेगी हमें पायल चाहिए। 
  7. आपको बोलना है की कितने वजन तक का दिखा दूँ। 
  8. ग्राहक खुद बोलेगा की 5 तोला तक का दिखाइए। 
  9. आप माल दिखाए और वजन, रेट बताते जाइए।
  10. ये बात खास हर व्यापार के लिए है, आप कोई भी व्यापार करो सभी में यही तरीके अपना सकते हो। 
  11. ग्राहक को पसंद आए तो उसी का वजन करो। और रेट बता के बिल बनाओ, 
  12. बिल बना के बोलो चाय हो जाए फिर काम होता रहेगा। 
  13. बिल दें और पैसा बता दीजिए, यदि ग्राहक छूट के लिए बोले तो आपको कहना है कमाई कोई नहीं किया बस सेवा मानिए। हो गया आपका मन है तो 50 रुपये कम करिए। 
  14. सब काम होने के बाद ग्राहक से फिर भी पूछिए और बताइए क्या दिया जाए। 
  15. ग्राहक खुद जबाब देगा। 
  16. जब ग्राहक जाए तो बोलिए और कोई सेवा किया जाए। 

इस तरह से बातें करने में ग्राहक आपकी शॉप नहीं छोड़ेगा।  


ग्राहक से कितना बात करना चाहिए?

  • ग्राहक से उतना ही बात करना चाहिए जितना काम हो। 
  • यदि अपने मेल जोल का इंसान है तो आप मजाक-मस्ती भी कर सकते हो। 
  • यदि कोई लेडी है तब मजाक मस्ती नहीं करना। 
  • कायदे से जो रिस्ते में लगे उसी के हिसाब से बातें कर सकते हो। 
  • बीच-बीच में फनी बातें करते रहें। 
  • ग्राहक का मन अपने तरीके से अपडेट करते रहिए। 

ग्राहक से खास इतना ही बात करना चाहिए। 


ग्राहक को अपने बातों में कैसे फसएं?

  • ग्राहक से मीठी बातें करें। 
  • ग्राहक को सेवा दें। 
  • ग्राहक को बोलें की हम आपको कम रेट में माल देंगे। 
  • आपको जब लेना होगा तब बताइएगा। 
  • चाय,पान खिला पिला दो। 
  • 10 रुपये खर्च करने के बाद आज नहीं तो कल 10000 मुनाफा उसी ग्राहक से कर सकते हो। 
  • जितना हो सके भाईया, अंटी, चाची, चाचा, दीदी, सर, मैडम बोलिए। 
  • बातें ऐसे करिए जैसे कितना प्यार करते हो। 

इसी तरह से अपने बातों में फसा सकते हो। 

रिलेटेड पोस्ट –


ग्राहक को क्या सुविधा चाहिए?

  • ग्राहक आने के बाद रिस्पेक्ट सबसे पहले चाहिए। 
  • समान सही होना चाहिए, या काम सही होना चाहिए। 
  • बैठने और पानी,चाय की सुविधा मिलनी चाहिए। 
  • रेट सही होना चाहिए। 
  • शॉप सड़क किनारे होना चाहिए। 
  • ग्राहक का काम सही होना चाहिए।
  • शॉप डेली सही समय पर ओपन बंद होनी चाहिए।

 

ग्राहक कितने बजे आते हैं?

  • ग्राहक सुवह 9 से 12 के बीच आते हैं। 
  • साम 4 बजे से लेकर 10 बजे रात तक आते हैं। 
  • बाकी पूरा दिन कुछ-कुछ ग्राहक आते रहते हैं। 

निष्कर्ष 

अपन क्या सीखा? ग्राहक से बातें करने के तरीके, बातें करने के तरीके सीख लिए हैं, आप भी शॉप खोलना चाह रहें या खोले हुए हैं तो ऊपर दिए गए तरीके अपनाइए फिर अपने शॉप की स्पीड चेक करिएगा। आपकी शॉप जल्द ग्रो होगी। ये मेरा वादा है यदि आप सही तरीके अपनाते हैं तो आने वाले समय में बहोत बड़े व्यापारी बन सकते हो। 

यदि कोई प्रॉबलम हो तो कमेन्ट करके पूँछ सकते हो। 

आप बताइए किस चीज की शॉप खोले हो हम आपको उसी शॉप से संबंधित जानकारी देंगे। 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *