50000 में कौन स व्यापार चालू करें?

यदि आप के मन में व्यापार चल रहा और पैसा पचास हजार ही है और बिजनेस करना ही है, तो पचास हजार में कौन स व्यापार चालू करें। चलिए कुछ खास व्यापार के बारें में जाने जिनसे हम डेली को अपने जरूरत से ज्यादा कमाई कर सके। 

देखिए कुछ व्यापार ऑनलाइन हैं और कुछ व्यापार ऑफलाइन हैं दोनों के बारे में डिटेल से जनेगें। यदि पैसा इन्वेस्ट करने के बारे में बात की जाए तो इन्वेस्ट दोनों तरह के व्यापार में होता है, लेकिन कुछ ऑनलाइन व्यापार हैं जिनमें 1 रुपये भी खर्च नहीं करना और महीने के लाखों रुपए आसानी से कमाया जाता है। चलिए दोनों तरह के व्यापार के बारे में डिटेल से जानकारी लेते है। 

हाँ व्यापार करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें, चाहे तो आप किसी तरह के व्यापार करो लेकिन सोच समझ के करना होगा। 

व्यापार क्या है?

व्यापार का सीधा स अर्थ धंधा यानि की किसी भी समान को बेचना और खरीदना व्यापार कहलाता है। जैसे मान के चलिए यदि आप दुधारू जानवर रखें हैं और उन्ही जानवर से जो दूध पैदा होता है उसी दूध को आप किसी को पैसा से दे दिए, और उसी दूध से जो पैसा मिला वो व्यापार के रूप में ही पैसा मिला समझें। इसी तरह यदि आप किसी से कोई समान खरीदा और उसी को फिर से सेल किया तो ये व्यापार ही कहलाता है। 

व्यापार के लाभ 

व्यापार के निम्न लाभ हैं- 

  1. व्यापार से हमें पैसा मिलता है। 
  2. व्यापार में हमें आराम होता है। 
  3. व्यापार करने के बाद हमें रिस्पेक्ट मिलता है। 

व्यापार के हानि

व्यापार के निम्न हानि है- 

  1. यदि व्यापार न चला तो हमें घाटा होता है। 
  2. व्यापार में हमें ग्राहक की टेन्सन व्यापार न चला तो टेन्सन। 
  3. व्यापार में हमें रातों दिन टेन्सन होती है, दुकान की देखभाल करना होता है, हम चैन की नीद नहीं ले पाते, चोरी के टेन्सन।
  4. समान खरीदे और बेंचने की टेन्सन यानि की कहा जाए तो हर तरह की डेली टेन्सन रही आती है। 

50000 में चालू होने वाले व्यापार  

पचास हजार में चालू होने वाले व्यापार निम्न हैं- 

चाय पान का ठेला 

चाय पान बिस्टल, पानी, गुटखा, यदि आप इस तरह का काम कर रहे तो सड़क किनारे आप एक अच्छी कमाई कर सकते हो। 

  • खर्च– 20000-50000 
  • कमाई– 1000-2000 डेली। 
  • जगह– घर के आसपास या सड़क किनारे किसी मार्केट में। 

फास्ट फूड का ठेला 

आप चाट फुल्की या खाने के कोई भी प्रोडक्ट सड़क किनारे ठेला लगा के सेल कर सकते हो। 

  • खर्च– 20000-50000 
  • कमाई– 1000-3000 डेली
  • जगह– घर के आस पास या किसी मार्केट में सड़क किनारे। 

सब्जी का ठेला 

हरी सब्जी का ठेला लगा के आप अपना जीवन यापन बड़े आसानी से चला सकते हो। 

  • खर्च– 20000 से 50000 
  • कमाई– डेली 1000-2000 
  • जगह– घर के आसपास या किसी सब्जी मंडी में या मार्केट किनारे। 

फल का ठेला 

फल का ठेला लगा के आप अपना जीवन यापन चला सकते हो। 

  • खर्च– 15000-50000 
  • कमाई– 1000-3000 रोजाना 
  • जगह– घर के आसपास या किसी सड़क किनारे। 

मोबाइल एक्सेसरी शॉप 

आप मोबाइल एक्सेसरी सेल करके अपना जीवन यापन कर सकते हो। 

  • लागत– 20000-50000 
  • कमाई– 1000-2000 डेली। 
  • समान– चार्जर, मोबाइल कवर, ग्लास, इत्यादि। 
  • जगह– घर के आसपास या किसी मार्केट में छोटी शॉप लेके, या ठेला में कर सकते हो। 

फोटो कॉपी मशीन 

फोटो कॉपी की मशीन से आप डेली अपना जीवन यापन कर सकते हो। आप किसी मार्केट या घर में ही इस काम को चालू कर सकते हो। 

  • लागत– 20000-50000 
  • कमाई– 500- 1000 डेली। 
  • जगह– घर में या किसी मार्केट में छोटी शॉप में। 

दूध दही सप्लाई करके 

आप दूध दही सप्लाई करके अपना जीवन चला सकते हो। इस व्यापार को चाहे तो अपने घर से करो या किसी शॉप ओपन करके कहीं से भी ये काम शुरू कर सकते हो। 

  • लागत– 15000- 50000 
  • कमाई– 1000-1500 डेली। 
  • जगह– घर से ही कर सकते हो, या किसी शॉप में ये काम करो, या किसी को जाकर दो हर तरह से इस व्यापार को कर सकते हो। 

सिलाई बुनाई सेंटर 

सिलाई सेंटर खोल के बच्चों को सिलाई से संबधित जानकारी देके कमाई कर सकते हो। या किसी ग्राहक का कपड़ा सिलाई करके कमाई कर सकते हो।  

  • लागत– 50000 
  • कमाई– 50000 महीने। 
  • जगह– ये काम आप अपने घर में ही चालू कर सकते हो आप अपने हिसाब से सिलाई सेंटर ओपन कर सकते हो। 

कोचिंग सेंटर 

आप कोचिंग सेंटर खोल के बच्चों को ट्यूशन देके अपना जीवन यापन चालू कर सकते हो। 

  • लागत– 50000 
  • कमाई– 30000 महीने। 
  • जगह– घर में किसी दफ्तर में कोचिंग सेंटर खोल सकते हो। 

आचार पापड़ निर्माण करना 

आप ये बिजनेस चालू करके अपना जीवन यापन कर सकते हो। 

  • लागत– 10000-50000 
  • सामग्री– आम,मिर्च, खीरा, गाजर, मिक्स वेज के लिए आप अलग-अलग भी आचार बना के पैक कर सकते हो। आज के समय में मिक्स ज्यादा चलता है। 
  • कमाई– 20000 महीने। 
  • जगह– आप अपने घर में बना के किसी नजदीकी मार्केट में सेल कर सकते हो।

सफलता के टिप्स 

  • पहले छोटा स व्यापार चालू करो। 
  • ग्राहक से अच्छा व्यवहार करो। 
  • शॉप खोलने का सही टाइमर। 
  • समान बेस्ट सेल करो। 

ऑनलाइन व्यापार  

ऑनलाइन व्यापार भी निम्न हैं- 

  • ब्लॉगिंग – लेख लिखकर पैसा कमाना, गूगल ऐडसेंस से। 
  • यूट्यूब – video बना के ऐड रन कर के कमाई करना। 
  • डिजिटल मार्केटिंग – कोई भी सोशल मीडिया के जरिए डिजिटल मार्केटिंग करना। 
  • फ्रीलनसिंग – अपने मन पसंद का डाटा तैयार करना और ऑनलाइन व्यापार करना या किसी कंपनी को डाटा सेल करना। 
  • शेयर मार्केटिंग – पैसा इन्वेस्ट करके कमाई करना। 

निष्कर्ष 

यदि आप भी 50000 में व्यापार करना चाहते थे। ऊपर लेख में कितने सारे व्यापार के बारे में सीखा हूँ आप अपने हिसाब से कोई भी व्यापार चुन के धंधा स्टार्ट कर सकते हो। जो भी धंधे के बारे में बात की गई है सभी मस्त हैं, आप किसी को अपना के अपना जीवन यापन कर सकते हो। यदि आपको ऑनलाइन व्यापार करना है तो नीचे दिए गए हैं किसी को चुन सकते हो सभी में लाखों रुपये महीने की कमाई की जाती है। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *