
यदि आप भी एक बिजनेस मैंन बनना चाह रहे, वो भी बड़ा अमाउंट लगा के अपना व्यापार रन करना चाह रहे, तो इतना बड़ा अमाउंट लगाने के बाद कौन-कौन से व्यापार कर सकते हैं?
यदि व्यापार के बारे में बात की जाए तो आप बड़ा पैसा लगाने के बाद कुछ बड़े-बड़े व्यापार कर सकते हो, चलिए जानते हैं वो कौन से बड़े व्यापार हैं, जैसे- बड़ी मोबाइल शॉप कम पैसा में मोबाइल रिपेरींग शॉप खोल सकते हो लेकिन बड़ा पैसा लगाने के बाद आप मोबाइल फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कर सकते हो। और बड़ी सी क्लॉथ स्टोर, छोटी मशीन जैसे दोना पत्तल, कांटा तार मशीन लेके व्यापार करना, बड़ी इलेक्ट्रानिक शॉप, बड़ी किराना शॉप थोक विक्रेता, घड़ी की थोक शॉप, राजश्री की थोक शॉप, इसी तरह के ढेर सारे व्यापार हैं चलिए नीचे सभी को डिटेल से जानते हैं।
नोट– जैसे आप बड़ा पैसा इन्वेस्ट करके शॉप ओपन करना चाह रहे तो आपको बिजनेस करने से पहले दिमाक से सोच समझ के ही कदम उठाना है क्योंकि बड़ा पैसा लग रहा ठीक।
क्या पाँच लाख इन्वेस्ट करने के बाद बड़ा बिजनेस कर सकते हैं?
यदि आप 5 लाख इन्वेस्ट कर रहे तो बड़े आराम से कोई भी बड़ा बिजनेस कर सकते हो जैसे सपोस करो आपको मोबाइल शॉप खोलना है तो आप 5 लाख लगा के मोबाइल से संबंधित सभी काम कर सकते हो जैसे मोबाइल रिपेरिंग करना, नया मोबाइल सेल करना, मोबाइल फाइनेंस करना, मोबाइल ऐसेसीरिज साथ में सेल करना यानि की कहा जाए तो मोबाइल से जुड़े सारे काम आप आसानी से चालू कर सकते हो। यानि की इसका सीधा स उत्तर है की हाँ हम बड़ा पैसा लगाने के बाद कोई भी काम चालू कर रहे तो बड़ा ही काम चालू होगा और सभी तरह के काम कर सकते हैं।
व्यापार में 5 लाख इन्वेस्ट करने के लाभ
व्यापार में 5 लाख इन्वेस्ट करने के निम्न लाभ हैं-
- पाँच लाख इन्वेस्ट करके कोई भी बड़ा काम चालू कर सकते हैं।
- पाँच लाख लगाने के बाद किसी भी शॉप में दुकान डालना है तो दुकान की सजावट भी बेस्ट रख सकते हैं।
- पाँच लाख लगाने के बाद डेली ज्यादा मुनाफा कर पायेगें।
- पाँच लाख इन्वेस्ट करके हम कोई छोटी मशीन का बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं।
- यदि 5 लाख लागत लगा रहें तो हमारी गिनती बड़े व्यापारी में होगी।
- ज्यादा समान जल्द ग्रो लेकेशन को देखते हुए।
व्यापार में 5 लाख इन्वेस्ट करने के हानि
- ज्यादा पैसा फ़साने से यदि व्यापार नहीं चलता तो हानि होती है।
- यदि हम कोई भी ज्यादा समान मगा लिए यदि जल्द ही न्यू पैट्रन आ गया तो इस तरह में हानि होती है।
- न्यू होने के कारण जो समान चल नहीं रहा यदि उसे आंगला आदमी दे दिया इस तरह में हानि का सामना करना पड़ता है।
5 लाख में चालू होने वाले व्यापार कौन-कौन हैं?
पाँच लाख में चालू होने वाले व्यापार निम्न हैं- चलिए सभी को नीचे डिटेल से जानते हैं-
मोबाइल शॉप
यदि आप 5 लाख लगा के अपना मोबाइल शॉप ओपन करना चाह रहे, तो आप मोबाइल से जुड़े सारे काम कर सकते हो, मोबाइल शॉप कम लागत में भी खुल सकती है लेकिन सभी सुविधा नहीं मिल पाती। ज्यादा पैसा लगाने के बाद आप मोबाइल फाइनेंस सिस्टम भी चालू कर सकते हो, यानि की कहा जाए मोबाइल से संबधित सभी काम को कर सकते हो। जितना पैसा इन्वेस्ट करना चाहो उतना ही मोबाइल का बिजनेस बेस्ट होगा उसी के हिसाब से कमाई कर सकते हो।
यदि आप फाइनेंस सुविधा दे रहें तो एक फोन फाइनेंस करके 1000-1500 तक एक ही फोन में कमाई होती है बाँकी आप जितना फोन फाइनेंस कर रहे उसी के हिसाब से कमाई की जाती है।
हाँ एक बात जरूर ध्यान देना बड़ा व्यापार करने से पहले बिना सोंच समझ के बिल्कुल भी बिजनेस नहीं करना, पहले उस व्यापार से जुड़े सारे बातों को जरूर समझ लेना ताकि घाटा न लग सके। बाँकी आप काम चालू करिए और लर्निंग में ज्यादा ध्यान देना। नहीं भी बनता होगा यदि आप दिमाक लगा के काम कर रहें तो सब कुछ बनने लगेगा। क्योंकि मुश्किल कुछ नहीं आप स्वतंत्र हो कुछ भी करो या किसी भी तरह से सीख लो वो आपकी मर्जी है की आप किस तरह से काम कर रहें और किस तरह से सीख रहें।
हार्डवेयर वाहन शॉप
आप एक वाहन के पार्ट की शॉप ओपन कर सकते हो, लेकिन 5 लाख में उतना खास नहीं हो सकता लेकिन कुछ तो हो ही सकता है। आप इस व्यापार को करिए सीजन में बहोत ज्यादा कमाई होती है। यदि आप ट्रेक्टर के पार्ट रख रहें तो इसका भी सीजन आता है। बाँकी वैसे तो 12 महीने चलता है लेकिन 2 महीने बहोत ज्यादा माल सेल होता है।
हाँ लेकिन शॉप खोलने से पहले आप ज्ञान जरूर ले लेना। यदि बिना ज्ञान के व्यापार करोगे तो सफलता नहीं मिल पाएगी। इसी लिए हम बार-बार बोल रहा की पहले लर्निंग फिर अरनिंग ठीक है।
कार किराये में देना
यदि आप 5 लाख इन्वेस्ट करना चाह रहें तो आप एक कार फाइनेंस करवा लीजिए और किराये में चलवा के कमाई कर सकते हो, लेकिन कार लो तो किसी कंपनी में लगा के वहाँ से कमाई करो। क्योंकि ग्रामीण या शहर में डेली लोकल बुकिंग नहीं मिलती है, और किसी कंपनी में लगा के खुद की अपनी गाड़ी चलाओ तो आपको भी 15000 महीने के बचत होगी। जब 5 साल में आपकी किस्त खत्म हो जाएगी तब आपका वाहन फ्री हो जाएगा। तब कमाई समझ में आएगी।
पता है यदि अपनी कार किसी कंपनी में लगाई जाएगी तो 45000 और साथ में डीजल फ्री होगा, जिसमें से 20000-30000 मंथली किस्त रहेगी बाँकी आपको 15000 महीने का बचेगा। वो भी जब आप खुद वाहन ड्राइव करेगे तब यदि कोई दूसरा ड्राइवर चला रहा तो 10000 वो भी लेगा, तब भी आपको 5000 महीने के मिलने वाला है और 5 साल में आपकी गाड़ी फ्री होजाएगी।
आप अपने हिसाब से सोच कर लीजिए ठीक।
कृषि संबंधित वाहन रखना
यदि आप कृषि कर रहें और 5 लाख इन्वेस्ट करना भी चाह रहें तो आप मेरा मानिए खेती में चलने वाले वाहन को खरीद के अपना भी काम होगा और बिजनेस भी कर लेगें, लेकिन 5 लाख में कुछ नहीं होने वाला आपको फाइनेंस ही कराना होगा, इसके बाद अपना खुद का व्यापार चालू कर सकते हो।
भैस से दुग्ध उत्पाद
5 लाख इन्वेस्ट करके आप 5 भैंसे खरीद लीजिए भाई डेली आमदनी करोगे, यदि एक भैस 5 लीटर मिल्क दे रही तो सभी को मिला के 25 लीटर होता है, दोनों टाइम का 50 लीटर होगा, अब हम 50 लीटर में 20 लीटर पानी खपत करेगे तो 70 लीटर दूध बन गया, यदि एक लीटर की कीमत 60 रुपये है तो 70 लीटर का कीमत 4200 डेली को होता है।
आप डेली की कमाई से अंदाजा लगा सकते हो की महीने में कितनी कमाई होती है। यदि भैंस 6 महीने भी लग गईं तो अपना कीमत चुका जाएगी सिर्फ दूध से बाँकी उससे मिलने वाले वो पदार्थ हैं सब अपना के और भी फायदा होता है।
तो भाई भैस खाना भी खाती है तब भी अपना कीमत 2 साल में चुका देगी ओके, बेस्ट बिजनेस है यदि आप ग्रामीण में रह रहें तो करिए कोई बात नहीं।
DJ साउंड
5 लाख में एक अच्छा कंपटीशन वाला dj साउंड ले सकते हैं और यदि बुकिंग मिल गई तो पूरा सेट 20000 से नीचे नहीं जा सकता, क्या आपको पता है की आप 5 लाख में इस तरह का झंकार वाला साउंड पाओगे की जहां पे बाजा दोगे पब्लिक देख के खुश हो जाएगी और आने वाले समय में बहोत बड़ा व्यापारी बन जाओगे।
टेन्ट हाउस
आप 5 लाख में टेंट हाउस का सामग्री जैसे- टेंट,गद्दा,राजाई, खाना बनाने का बर्तन, इसी तरह के सभी सामग्री रख के लगन में बुकिंग लेके कमाई कर सकते हो।
आटो रिक्सा
आप चाहे तो 5 लाख में कोई भी आटो नगद ले सकते हो और डेली को 1000-1500 तक बड़े आराम से कमाई कर सकते हो।
कृषि
आप 5 लाख लागत लगा के 30 एकड़ में खेती करके 10 लाख सालाना की कमाई कर सकते हो। आप चाहे तो गेहूं,चावल, राई, सरसे, मसूर, सोयाबीन, हरी सब्जी, इसी तरह के और कितनी खेती हैं किसी को भी करके छमाही में कमाई कर सकते हो।
बाँकी आपके बस का जो भी बिजनेस हो उसी में फोकस रखना।
मोबाइल रिसप्ले
यदि आप पाँच लाख लगाना ही चाह रहें तो आप एक और व्यापार करिए, आप होलसेल का बिजनेस करिए यदि एक फीस में 20 रुपये भी मिलेगा तो दिनभर में 100 डिस्प्ले भी सेल कर लिए तो 2000 तक की कमाई होती है।
इसी तरह के ज्ञानवानी व्यापार आप कोई भी करो जिससे डेली को कमाई आए।
ऑनलाइन व्यापार
- ब्लॉगिंग।
- यूट्यूब में video बनाना।
- फेसबुक।
- इंस्टाग्राम।
- डिजिटल मार्केटिंग।
इसी तरह के ढेर सारे व्यापार हैं। लेकिन इस व्यापार में पैसा इन्वेस्ट नहीं करना और महीने में 5 लाख तक की कमाई कर सकते हो।
निष्कर्ष
यदि आपको 5 लाख लगा के अपना खुद का बिजनेस खडा करना है तो सभी व्यापार के बारें में ऊपर डिटेल से जानकारी जान चुके हैं यदि कोई भी प्रॉबलम हो तो हमें कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं।