
यदि एक लाख रुपये में आप भी अपना खुद का बिजनेस चालू करना चाह रहे तो इस लेख को लास्ट तक ध्यान से पढ़ना, एक लाख से शुरू होने वाले सभी व्यापार के बारे में बात करेंगें।
एक लाख में कौन-कौन से व्यापार चालू हो सकता है, और कैसे करना है सभी तरह की जानकारी नीचे डिटेल से मिलने वाली है।
हाँ आपको थोड़ा स ध्यान देके अपना बिजनेस को रन करना होगा।
क्या एक लाख में व्यापार चालू कर सकते हैं?
जी हाँ एक लाख में चालू होने वाले व्यापार निम्न हैं- जैसे मोबाइल शॉप, कपड़ा स्टोर, साड़ी स्टोर, बाइक रिपेरींग शॉप, इलेक्ट्रानिक शॉप, इसी तरह के और काफी सारे बिजनेस हैं चलिए सभी को नीचे डिटेल से जानने वाले हैं।
एक लाख वाले व्यापार के लाभ
- इस व्यापार में हम ज्यादा मुनाफा कर सकते हैं।
- एक लाख में एक अच्छा स बिजनेस कर सकते हैं जिससे डेली को 2000 तक कमाई कर सकते हैं।
- शॉप की सजावट बेस्ट रहेगी तो कमाई ज्यादा हो सकती है।
- ज्यादा समान रहेगा तो दुकान जल्द रन करेगी।
- ज्यादा इन्वेस्ट करने से एक बिग बिजनेस कर सकते हैं।
एक लाख वाले व्यापार के हानि
- ज्यादा इन्वेस्ट करने से यदि व्यापार रन नहीं किया तो हानि होती है।
- बड़ा लागत लगाने से क्या पता क्या होता है।
एक लाख में चालू होने वाले व्यापार
एक लाख में चालू होने वाले व्यापार निम्न हैं-
मोबाइल रिपेरिंग
यदि आप एक मोबाइल रिपेरिंग कारीगर हैं तब आप इस व्यापार को बड़े आसानी से कर सकते हो। मान लीजिए यदि आप से रिपेरिंग करना नहीं आता और आप इस व्यापार में इच्छुक हैं तो आपको सबसे पहले रिपेरिंग सीख के ये काम को चालू करना होगा। आप चाहे तो यूट्यूब से सीख लीजिए या फिर ऑफलाइन किसी शॉप में जाकर सीख के ये व्यापार को चालू कर सकते हो।
यदि आप मोबाइल रिपेरिंग और मोबाइल सेल करने लगे तो आप आराम से डेली 5000 तक कमाई बड़े आराम से कर सकते हैं पता है क्यों क्योंकि इस व्यापार में अपने को मार्जिन बहोत ज्यादा मिलती है। यदि आप एक चार्जिंग पिन भी लगा रहे तो एक पिन में 60-150 रुपये तक मुनाफा होता है। आप इसी से अंदाजा लगा लीजिए की कितनी कमाई होने वाली है।
आज के समय में जितना विकाश की गति बढ़ रही उसी के हिसाब से मोबाइल का काम बढ़ रहा। आप यदि इस समय मोबाइल से संबधित काम सीख लिए तो हकीकत में डेली को जरूरत से ज्यादा कमाई कर सकते हो।
पता है क्यों बोल रहा हूँ क्योंकि ये काम के बारे में मेरे को फुल भरोषा है अपन इस काम को 2022 में शुरू किए था। हाँ यदि लागत की बात की जाए तो 50000-100000 रुपये तक स्टार्टिंग में लागत लगाना पड़ता है।
क्लॉथ शॉप
यदि आप 1 लाख रुपये तक इन्वेस्ट करना चाह रहें तो आप एक और व्यापार क्लॉथ का कर सकते हो, इस व्यापार में भी मार्जिन मिलती है। मार्जिन की बात की जाए तो यदि आप एक पैंट 500 में सेल किए तो आपको खरीद 220 का मिलेगा बाँकी 220 से ऊपर जो भी पैसा है वो आपको कमाई मिल जाती है।
लेकिन इस काम को कहाँ पे शुरू करना चाहिए आप किसी नजदीकी मार्केट या फिर घर में भी ये काम शुरू कर सकते हो। दुकान को अच्छे तरह से सजावट कर लो और दुकान उस लोकेशन पर खोलो जहां पे जनता का रुकाव बना रहे, और मार्केटिंग सीख लो ग्राहक जोड़ लो तभी कमाई करना संभव है।
साड़ी शॉप
पता है आज के समय में यदि दुकानदारी में सफलता प्राप्त करना चाह रहे हो तो आपको एक काम करना होगा आप एक नीश में अपना बिजनेस रन करो और ज्यादा बिक्री होती है। यदि आप चाह रहें की एक लाख में हम सब कुछ मैनेज कर लूँगा तो ये बिल्कुल गलत सोच है, यदि आप एक नीश को पकड़कर चलेगें तो मेरा मानिए आपका व्यापार बहोत अच्छा चलने वाला है।
पता है एक नीश के व्यापार करने से क्या होता है आपके पास ग्राहक भी ज्यादा आयेगें और बेराइटी भी मिनटेन कर सकते हो, यदि आप हर तरह के कपड़े रखोगे तो मैनेज भी नहीं कर पाओगे और कमाई भी कम होती है।
इलेक्ट्रॉनिक शॉप
यदि आप एक लाख लगा के बिजनेस करना चाह रहें तो आप इलेक्ट्रानिक की शॉप खोल सकते हो। क्या आपको पता है इस व्यापार में भी बहोत कमाई होती है, यदि आप एक 9 वाट का बल्ब भी खरीद के सेल कर रहे तो आपको 50 रुपये एक ही बल्ब में कमाई मिलेगी। हम आपको एक छोटा स उदाहरण के रूप में समझा दिया इसी तरह हर इलेक्ट्रानिक समान में कमाई होती है।
लेकिन आपको थोड़ा स कमाई कम करना है, क्योंकि पहले अपन को ग्राहक ऐड करना है फिर इसके बाद उन्हीं ग्राहक से कमाई करना होगा। सीधा स फंडा है की सबसे पहले हमे अपना ग्राहक बनाना है फिर बाद में कमाई करना है। यदि आप थोड़ा भी दिमाक का उपयोग किए तो वैसे भी दुकानदारी समझ जाओगे।
बड़े वाहन इंजन रिपेरिंग करना
यदि आप अपने दिल से सोच लिए की हमें बड़े वाहन का इंजन रिपेरिंग करना है, यदि करना चाह रहें तो शायद है की आप सीखे हों या फिर नहीं बनता हो तो आप सीख लीजिए और अपने हिसाब से मनचाहा कमाई कर सकते हो।
क्या आपको पता है की इस काम में कितना कमाया जा सकता है, इस काम को करके आप डेली को 10000 रुपये तक कमाई कर सकते हो भाई बहोत ज्यादा कमाई है आप करो और कमाई करना चालू करो।
मोटर बाइंडिंग का काम चालू करना
यदि आप मोटर की रिपेरिंग कर लेते हो तो आप इस काम को कर सकते हो, यदि नहीं भी बन रहा तो भाई इस समय में रहकर ऑनलाइन या ऑफलाइन सीख के ये काम चालू कर सकते हो।
आप इस काम को एक लाख से कम लागत में भी चालू कर सकते हो, बाँकी बात रही कमाई की तो एक मोटर पर आप 1000-2000 तक मोटर के हिसाब से कमाई कर सकते हो।
हाँ लेकिन दुकानदारी में ध्यान देना होगा सही समय पर दुकान जाना और सही समय पर बात के ऊपर अपने ग्राहक को खुश करना सभी को ध्यान देना होगा तभी जल्द सफल दुकानदार बन सकते हो।
इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट रिपेरिंग करना
इलेक्ट्रानिक समान की यदि बात की जाए तो जैसे टीवी, डीटीएच, इसी तरह के और भी कई सारे समान इलेक्ट्रानिक से जुड़े हुए हैं आप रिपेरिंग करके बेस्ट कमाई शुरू कर सकते हो। पता है यदि आप कोई भी रिपेरिंग करने के मिस्त्री हो तो पैसा जितना बोलोगे उतना ग्राहक देगा इस लिए इस व्यापार में कमाई ज्यादा होती है। लेकिन एक बात का ध्यान देना होगा काम बहोत सही करना होगा और साफ सफाई से काम करना होगा तभी जल्द ग्राहक जुड़ पायेगे और सफलता मिल सकती है।
बर्तन शॉप
यदि आप बर्तन के शॉप खोलने के लिए सकक्षम हो तो ये भी व्यापार करके और वर्तन रिपेरिग करके अपना जीवन यापन कर सकते हो। इस व्यापार को करने के लिए 100000 तक लागत लगाना होगा, और व्यापार में मार्जिन ज्यादा होती है। आप अपने हिसाब से कर सकते हो। बस ध्यान देना होगा शॉप में नियम और कानून के बारे में आप अपने हिसाब से काम करके कमाई कर सकते हो।
सब्जी शॉप
आप एक सब्जी की दुकान खोल के बेस्ट कमाई कर सकते हो। यदि आप सब्जी की शॉप में एक लाख तक इन्वेस्ट करना चाह रहे तो आपको थोक में सब्जी लाना होगा और अपनी शॉप में ढेर सारी सब्जियां रख देना है, क्या होता है की ग्राहक जहां पर ज्यादा सब्जी देखता है उसी जगह पे जाता है। इस लिए सब्जी का व्यापार करके आप महीने के लाखों रुपये तक कमाई कर सकते हो।
मशरूम की खेती
यदि आपको कृषि से संबंधित जानकारी है तो आप मशरूम की खेती करके महीने के लाखों रुपये तक कमाई कर सकते हो। आप को ये बात तो मालूम होगा की ये सब्जी कितनी महगी जाती है। हाँ लेकिन इसको करने के तरीके कुछ अलग हैं। आप अपने हिसाब से कर के मुनाफा करना चालू करिए।
निष्कर्ष
एक लाख में चालू होने वाले व्यापार के बारे में जानकारी मिल गई है, इसी तरह के ढेर सारे व्यापार हैं आप अपने स्किल के हिसाब से कोई भी बिजनेस कर सकते हो सभी में बेस्ट मुनाफा मिलने वाला है।
हाँ आप व्यापार करो लेकिन लगन से करो तभी सफलता मिलेगी।