व्यापार करने के फायदे और नुकसान?

आप व्यापार को लेके दिलचस्पी हो, और आपके मन में व्यापार चल रहा, भाई मेरे को व्यापार करना है, व्यापार के लिए पैसा जोड़ रहे हो और व्यापार के बारे में रातों दिन सोच रहे, तो सभी स्थति को देखते हुए व्यापार करना जरूरी है। 

आपके मन में ये भी चल रहा होगा की व्यापार के क्या फायदा होते हैं। व्यापार कितने रुपये से शुरू किया जाए, किससे संबंधित व्यापार किया जाए। 

और आपके मन में व्यापार से संबंधित हानि भी चल रही होगी, ये तो जरूर चलता है क्या पता व्यापार में घाटा न हो जाए। 

व्यापार का बिल्कुल सरल स फंडा है की व्यापार में घाटा फायदा होना कंपलसरी है, यानि की दोनों कॉमन हैं, उप, डाउन होता रहता है, या व्यापार में लाभ हानि होता रहता है। 

तो आप घबराइए मत आप व्यापार करना शुरू करिए बाँकी जो होगा बाद में देखा जाएगा। 

यानि की इंसान कोई भी काम करना चालू करेगा सब में रिक्स बना रहता है। सपोस करो की आप सेटरिंग के लकड़ी लगाते हो तो उसमें रिक्स नहीं होता, भाई उसमे भी गिरने के चान्स बने रहते है। 

इस लिए दुनिया में एसे कोई काम नहीं जहां पे बिना रिक्स के कुछ करना पड़े, तो चलिए एक बार व्यापार करके देख लेते हैं क्या माइंस-प्लस होता है। 

भाई आपको एक इंसान की जिंदगी मिली है जब तक जी रहे तब तक अपने मन की बात करो और अपने मन की सुनो जो मन कहे वो करो करने से कभी नहीं डरना चाहिए। 

लोग कहते हैं न जो डर गया वो मर गया, तो आप ये कहावत में मत घुलो मिलो, आप स्वतंत्र हो आपको जो करना हो करो। 

बाँकी बात रही व्यापार के मुनाफा और घाटे की तो वो भी झेल सकते हो, क्या एक बार घाटा लग गया तो आप मर जाओगे नहीं, आपको ट्राई जरूर करना चाहिए। 

इंसान जो सोच लेता है वो कर लेता है, इस लिए आप जो सोचे हो उसे जरूर करो, क्या पता उसी में आप सफलता प्राप्त कर लो। 

चलिए नीचे व्यापार के लाभ हानि को डिटेल से समझते हैं- 

🈺व्यापार क्या है?

व्यापार के बारे में बात की जाए तो व्यापार उसे कहते हैं जैसे आप समोसा का ठेले लगा के उसे सेल करो और उसके बदले पैसे लो, या कोई बड़ी सी कंपनी खोल लो जैसे कागज फैक्ट्री माल बना के उसे सेल करके उसके बदले पैसा लो उसी को व्यापार कहते हैं। साधारण भाषा में कहा जाए तो व्यापार उसे कहा जाता है, जिसमें एक बार काम करदो, या एक बार पैसा इन्वेस्ट करदो और जिंदगी भर पैसा आता रहे उसे ही व्यापार के नाम से जाना जाता है। 

वैसे तो व्यापार दो तरह के होते हैं- एक ऑफलाइन व्यापार जैसे चूड़ी सेल करना, मशीनों से माल तैयार करवाना, पेट्रोल पंप ओपन करना इसी तरह के ढेर सारे ऑफलाइन व्यापार हैं। 

ऑनलाइन व्यापार- जैसे यूट्यूब में एक बार video बना के ऐड लगा दो लॉंग समय तक कमाई आती रहती है, इसी तरह के ढेर सारे ऑनलाइन व्यापार हैं। 

वैसे तो यदि आप थोड़ा स ज्ञान लगाओ तो अपने ऑफलाइन व्यापार को ऑनलाइन लेकर आओ दोनों तरह से कमाई कर सकते हो। 

जो काम आप ऑफलाइन कर रहे उसी काम को ऑनलाइन करो- सपोस करो आपका एक छोटा स व्यापार कपड़े से संबंधित है तो उसी कपड़े के बारे में video बनाओ और गूगल पर लेख लिख के ऐड लगा के कमाई कर सकते हो। 

आप ये सोचो की आज के समय में ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन माल सेल हो रहा, तो आप पीछे क्यों हट रहे आप भी अपना व्यापार ऑनलाइन लेकर आओ और घर से ज्यादा कमाई कर सकते हो। 

लेकिन ऑनलाइन कमाई करने के लिए आपको उसके बारे में सीखना होगा, एक दिन ऐसे समय आएगा जिस तरह आप ऑफलाइन व्यापार में जानकारी रख के पैसा कमा रहे उससे कई ज्यादा ऑनलाइन जानकारी रख के कमाई कर सकते हो।

पसंदीदा लेख 👇

🫰व्यापार करने के लाभदायक  

व्यापार के लाभ निम्न हैं- 

खुद का व्यापार 

आप अपना काम खुद डीसीजन लेके काम करते हो, हमे कितने बजे करना है और कब करना है, क्या करना है, कैसे करें, यानि की आप अपने हिसाब से अपना पूरे काम को मैनेज कर सकते हो। आपको कोई कुछ नहीं बोलने वाला की भाईया आप आज क्यों नहीं आए, यदि बोल भी रहा वो आपको तब भी रिस्पेक्ट से बोलेगा, भाईया आज क्यों नहीं आए, वही दूसरे के काम में होंगे तो बोलेगा आज क्यों नहीं आए आपको समझ में नहीं आता की आज ज्यादा काम था, यानि की वो ऊंचे आवाज में बात करेगा, तो अपने व्यापार में फ़्रीडम मिलता है। 

कमाई फिक्स नहीं 

व्यापार में कमाई फिक्स नहीं होती आप किसी दिन 100 रुपये कमाई करोगे वही किसी दिन 5000 रोजाना की कमाई कर सकते हो। यानि की व्यापार करने में कोई सैलेरी नहीं बनती, इसमें अनलिमिटेड कमाई हो सकती है। 

आजादी 

अपने व्यापार का ये बहोत बड़ा फायदा है, आपका मन है की आज हमें घूमने जाना है तो आप बड़े आसानी से सटल गिराए और घूमने चले गए, वही नौकरी में आजादी नहीं होती आप मालिक के हिसाब से चलोगे। यदि मालिक बोल दिया की आज कहीं नहीं जाना तो आपका बना प्लान खत्म हो गया। 

दूसरे को रोजगार देना

आप व्यापार किए हो तो आप अपने व्यापार से किसी और को काम देकर उसका भी जीवन यापन चला सकते हो। यानि की आपसे दूसरा भी रोजगार प गया। 

व्यापार में पहचान बनती है

यदि आप एक व्यापारी में गिनती आते हो और आपका व्यापार अच्छा है तब आपको आपके एरिया के कई लोग पहचानने लगएगे, भाई बिजनेस मैंन की रिस्पेकस्ट ही कुछ अलग होती है। 

व्यापार में मेहनत कम 

व्यापार चाहे किसी तरह का हो हार्डवर्क से मेहनत कम होती है। इस काम में मानसिक टेन्सन ज्यादा होती है। बाँकी आपको बोझ नहीं उठाना होता।

😒व्यापार करने के हानि

व्यापार के हानि निम्न हैं- 

व्यापार में घाटा 

व्यापार में पूंजी भी डूब जाती है, यानि आप सही से व्यापार नहीं कर पाए तो व्यापार में आपकी लगाई रकम खत्म हो जाती है, आपको लगेगा की कैसे घाटा हो गया, मेन बात आपसे व्यापार करते नहीं आता। 

कमाई फिक्स नहीं होती है

व्यापार में कमाई फिक्स नहीं होती। किसी दिन 1000 कमाई किए किसी दिन 100 रुपये भी नहीं कर पाए। 

व्यापार में समय कोई फिक्स नहीं होता है

अपने व्यापार में समय फिक्स नहीं होता, कितना समय शॉप में या कंपनी में लगा जा रहा, वही किसी के काम करोगे तो वहाँ पे समय फिक्स रहता है। 

मानसिक तनाव 

अपने व्यापार में मानसिक तनाव बना रहता है, आज क्या किए हैं कल क्या करना है। कौन स माल लाना है, आज ग्राहक क्यों नहीं आए इसी तरह के ढेर सारे मानसिक तनाव व्यापार में बने रहते हैं।

जरूरी बातें-👇

  • व्यापार में पैसा इन्वेस्ट होता है।
  • पहले छोटे से व्यापार से काम चालू करो। 
  • लोकेशन सही चुनाव करना। 
  • सभी को समान (प्रोडक्ट) के साथ सम्मान देना।  
  • व्यापार करने के लिए ज्ञान लगाना होता है। 
  • व्यापार रन करने के लिए थोड़ा स ज्ञान लगाना होता है। 
  • व्यापार में +,- होता रहता है। 
  • सही लगन से नहीं करोगे तो पूंजी भी इंड हो जाएगी। 
  • व्यापार रन करने में कम से कम 6-12 महीने का समय लगता है। 

👉आपका व्यापार किससे संबंधित है, और कितने से शुरू करना चाह रहे, आप कहिए तो आपके व्यापार के बारे में फुल गाइड कर दूँ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *