ब्लॉगिंग 0 से सीखें? घर बैठे महीने के 1 लाख कमाएं?

ब्लॉगिंग एक ऐसा काम (Work) है, जो की घर बैठे महीने के लाखों रुपये आसानी से कमाई कर सकते हैं। ये काम एक लोग नहीं इंडिया से करोड़ों लोग कर रहें उनमें से लाखों लोग महीने के करोड़ों रुपये कमाई कर रहे, कुछ तो पचास लाख महीने के कमाई कर रहें, और कुछ लाखों रुपये कमाई कर रहें, कुछ दस से लेकर पचास हजार महीने के कमाई कर रहे, कुछ ब्लॉगिंग में फेल हो गए हैं,लेकिन आपको फेल नहीं होना, पूरे सिस्टम से ब्लॉगिंग करना है, चलिए पूरी जानकारी सीखते हैं। 

चलिए ब्लॉगिंग करने के लिए पूरे सिस्टम से जानकारी सीखते हैं- 

पहले तो जनेगे ब्लॉगिंग क्या है➡️

❓ब्लॉगिंग (Blogging) क्या है? 

देखिए ब्लॉग (ब्लॉगिंग) उसे कहा जाता है, सपोस करो आपको कोई भी फिल्ड में जानकारी है, मान के चलिए की आपके पास खेती से संबंधित जानकारी है, तो खेती कैसे की जाती है सम्पूर्ण ज्ञान उसके बारे में आप गूगल में होस्टिंग डोमेन लेकर लिख दिए तो उसी को ब्लॉग या ब्लॉगिंग के नाम से जाना जाता है। जो लिखता है उसे ब्लॉगर कहते हैं। 

यानि अपनी जानकारी को गूगल में लिखकर पोस्ट करना ही ब्लॉगिंग कहलाती है, नॉर्मल पेन कॉपी से न लिखकर “मोबाइल या लैपटॉप” से गूगल के अंदर लिखकर रैंक करना और फिर पैसा कमाना ही ब्लॉगिंग कहलाता है। 

सरल भाषा में- मोबाइल, लैपटॉप में गूगल के अंदर अपनी जानकारी शेयर करना और उसके बदले में पैसा कमाना ही ब्लॉगिंग कहलाता है। 

❓ब्लॉगिंग क्यूँ करना चाहिए?

आज के बढ़ती हुई तकनीकी के साथ जब अपन को घर बैठे काम मिल रहा, न कहीं जाने की टेंशन और न ही किसी की गुलामी करने की टेंशन तो क्यों न करें ये काम बहोत परफेक्ट है। हाँ और इस काम में पैसा लिमिट से ऊपर है, आप जितना कमाना चाह रहे कहीं उससे ज्यादा पैसा इस काम में है। यदि आप इंटरएस्टेड हो तो इस काम को कर सकते हो, यदि सही से इस काम को करा गया तो जितना जिंदगी भर में कमाई नहीं कर पाओगे उतना एक महीने में कमाई कर सकते हो। हाँ ये सच बात है करने वाले कर रहें और कमाने वाले कमाई कर रहें। बाँकी आपकी मर्जी कर सकते हो। 

यदि आप पढे लिखे हो या फिर कम पढे हो तब भी इस काम को चालू कर सकते हो हम कहते हैं की आज नहीं बनेगा तो क्या कभी नहीं बनेगा, करते करते कभी तो सीख ही जायेगे।  

✅ब्लॉगिंग करने के फायदे?

  • ब्लॉगिंग करने में कहीं आने जाने की टेंशन नहीं। 
  • हम अपने हिसाब से काम को मिनटेन करते हैं। 
  • इस काम को करते समय हमें कोई सीजन से मतलब नहीं है, चाहे तो ठंड हो या गर्मी, या पानी गिर रहा हो कोई दिक्कत नहीं। 
  • मुनाफा बहोत ज्यादा होता है। 
  • गूगल में एक दिन ब्रांड बन सकते हैं। 
  • यदि ब्लॉगिंग में सफल हुए तो हम अपने मन पसंद प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। 

❌ब्लॉगिंग करने के नुकसान?

  • यदि सही से वर्क नहीं कर पाए तो समय और पैसा दोनों डूब जाता है। 
  • ब्लॉगिंग में फेल होने के बाद आप खुद बेड फ़ील करेगे। 
  • 6-12 महीने का सफर खराब हो जाता है। 
  • लोग क्या कहेगे इसकी टेन्सन बनी रहती है। 

🔝सफल ब्लॉगिंग करने के फुल स्टेप 

सफल ब्लॉगिंग करने के निम्न Steps हैं- 

🧾सबसे पहले सोचें की कौन से नीश में काम करना है?

ब्लॉगिंग करने से पहले सोचना होगा की हमें कौन से नीश में काम करना है, पता है ब्लॉगिंग की सबसे बड़ी सफलता सोच ही है, यदि कोई भी चीज के बारे में सोच लिए तो उसको करने में देरी लगने वाली नहीं है।

❓होस्टिंग डोमेन परचेस करें या (फ्री गूगल में blogger. com) में आइडी  बनाइये?

यदि आप फ्री बनाना चाहते हो तो ब्लॉगर से जीमेल लगा के आइडी बना लीजिय, यदि प्रोफेसनल बनाना चाह रहे तो होस्टिंग डोमेन परचेस करिए। लेकिन जो नीश में काम करना होगा उसी से संबंधित डोमेन नाम रखना, सपोस करो जैसे आपको कृषि से संबंधित जानकारी है तो khetikaro. com जैसे डोमेन रखना होगा। आप किसी भी तरह के डोमेन नाम रख सकते हो, हाँ एक बात और है जो डोमेन आप रखना चाह रहे यदि सेम नाम से कोई परचेस किया है या रखा है तो आप उस डोमेन को नहीं ले सकते हो, आपको कुछ डिफरेंट नाम रखना होगा। ये यूट्यूब से डिफरेंट है। 

✅सेटअप करिए?

होस्टिंग डोमेन लेने के बाद पेड या फ्री अब बारी आती है सेटअप करने की, तो आपको पूरा डैशबोर्ड सेट करना होगा, होस्टिंग को डोमेन से कनेक्ट करना होगा, यानि की बहोत चीजें सेटअप करना होता है, हम आपको हिंट के लिए बता रहें, सम्पूर्ण जानकारी यूट्यूब से लाइव जाकर देख के सेटअप कर सकते हो। 

वर्डप्रेस इंस्टाल करना होगा, फिर थीम, प्लगइन ये सभी को डाउनलोड करना होगा यानि की पूरी तरह से आपको सेटअप करना होगा इसके बाद पोस्ट लिखना चालू करना होगा। 

लोकप्रिय लेख⤵️

 

❓कीवर्ड रिसर्च करिए?

पोस्ट लिखने से पहले किस कीवर्ड में लिखना है, उसके बारे में सब कुछ जानकारी लेना होगा, कितने महीने के सर्च वल्यू है, उस कीवर्ड पर कितना कंपटीशन है, यही सब कुछ देखना होता है। 

🧾लेख लिखना शुरू करिए?

कीवर्ड रिसर्च करने के बाद लेख लिखना शुरू करना होगा, लेख लिखने से पहले गूगल में जानकार कीवर्ड पेस्ट कर्के चेक करिए की टॉप में रैंक करने वाली पोस्ट किस तरह की जानकारी दी है, आपको उससे बेहतर बनाने की कोशिश करना होगा। तभी रैंकिंग में कोई प्रॉबलम फेस नहीं करना होगा। 

🧾लेख किस तरह का लिखना होगा?

लेख लिखने से पहले एक बात ध्यान से सुन लो किसी भी का कॉपी पेस्ट नहीं करना, नहीं तो आपका लेख कभी भी रैंक नहीं करेगा, हाँ आप थोड़ा स हिंट ले सकते हो, कुछ हेडिंग ले सकते हो लेकिन पूरा कॉपी नहीं कर सकते हो। आप अपने भाषा में लेख लिखना। 

🧾लेख कितने वर्ड में होना चाहिए?

लेख का यदि वर्ड की बात की जाए तो मिनिमम 500-2000 के बीच होना चाहिए, लेकिन आपको वर्ड के ऊपर नहीं जाना आप एक काम करना जितने वर्ड में आपका लेख कंप्लीट हो जाए बस उतना ही रखना ज्यादा बढ़ाने घटाने की कोशिश नहीं करना। यानि की अपना काम पूरा करना है। 

✅SEO करिए और पब्लिश करिए?

लिखने के बाद फोटो,वीडिओ लगाइए, टाइटल टैग, डिसक्रिप्शन, इंटरनल लिंक, यानि की सभी को मिला के SEO कहा जाता है। तो इतना करने के बाद पब्लिश कर लीजिए। 

पोस्ट लिखने के बाद एक बार रीड करिए, जो गलती हो तो उसे सुधार करिए। 

✅एक दिन में कितने लेख लिखें?

एक दिन में पहले तो एक पोस्ट लिखें, लेकिन जब आपके पास लिखने का हुनर हो जाएगा तब आप एक से दो पोस्ट डेली लिख सकते सकती हो। आप अपने हिसाब से पोस्ट लिख सकते हो, आप चाहे तो डेली 1-20 पोस्ट भी लिखकर पब्लिश कर सकते हो। 

📶कितने दिन बाद रैंक करने लगेगा?

पोस्ट लिखने से लेकर 3-12 महीने के अंदर रैंक करने लगती है, बाँकी रैंकिंग पोस्ट की क्वालिटी और कंपटीशन पर निर्भर करती है। यदि पोस्ट बिना कॉपी पेस्ट के प्रॉपर लिखा है तब वो लगभग 6 महीने में रैंक करने लगती है। हाँ एक बात और भी है रैंक करने को कब कर देती है उसका कोई फिक्स टारगेट नहीं है। 

🕔आप 6-12 महीने लगितार काम पे ध्यान दीजिए वैसे भी पोस्ट अपने आप ही रैंक करने लगेगी👍 

📶ट्राफिक कैसे लाएं 

  • गूगल से ट्राफिक लाइये। 
  • शोषल मीडिया से ट्राफिक लाएं। 

💰पैसा कितने दिन बाद आएगा?

वैसे तो पैसा आने के लिए कोई फिक्स लिमिट नहीं है लेकिन 6-12 महीने के बीच पैसा आना चालू हो जाता है। आपके काम पे निर्भर करता है की कितने दिनों के बाद पैसा आता है और कब तक में आपका पैसा महीने के 💵लाख रुपये से ज्यादा होता है। अच्छी लगितार मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है। 

📶महीने में एक लाख कब आएगा?

महीने में एक लाख आने के लिए लगभग 1 साल के बाद ही लाख रुपये आने की संभावना होती है। यदि आप हाई नीश पे काम कर रहें या इंग्लिश से लेख लिख रहें, साल के अंदर ही लाख से ऊपर आने लगता है। वो आपके काम के ऊपर डिपेंड करता है। 

✅सफल ब्लॉगगर बनने के प्रो टिप्स 

  • कम से कम डेली 5-15 घंटे काम करना। 
  • सही नीश में फोकस करना। 
  • बिना किसी का कॉपी पेस्ट के लेख लिखना। 
  • डेली एक दो पोस्ट लिखना। 
  • सबसे बढ़िया लिखने की कोशिश करिए। 
  • लगभग 6-12 महीने लगितार काम करिए। 

गूगल के टॉप पेज में रैंक करने के तरीके?

  • ✅लेख डेली लिखें। 
  • ✅टॉप पेज में रैंक करने वाली पोस्ट को रिसर्च करके उससे बेहतर काम करिए। 
  • ✅फोटो video लगाइए। 
  • ✅लेख का डेकोरेशन करिए। 
  • ✅कम से कम वर्ड और सॉर्ट फॉर्म में सरल भाषा में लिखें। 

✅यदि आप भी ब्लॉगिंग करना चाह रहें और कौन से नीश में करना चाह रहें कमेन्ट करके बताइए उसके बारे में डिटेल से जानकारी देदूँ। महीने में लाख रुपये कमाने के 5 नीश के बारे में डिटेल से जानकारी दूँ👍

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *