नई दुकान को चलने में कितना समय लगता है?

यदि आप भी दुकानदारी करने को सोच रहे हो, या दुकान शुरू कर दिए हो, तो आपके मन में यही सवाल आता होगा की नई शॉप को रनिंग आने में कितना समय लगता है, किस तरीके से करें, कहाँ पे करें, कब खोले सब कुछ जानकारी डिटेल से मिलने वाली है। 

नई दुकानदारी चालू करने में कितना समय लगता है?

1-3 महीने के बीच में 

  • धीरे-धीरे ग्राहक आने लगते हैं। 
  • आपकी शॉप के बारे में जानकारी लेते हैं। 
  • इन समय में दुकान में ग्राहक आते हैं लेकिन समान कम लेते हैं, दुकान आने के बाद आपकी शॉप को देखते हैं और समान देखते हैं, आपकी बोली भाषा सुनते हैं। 
  • यदि सब सही हैं धीरे-धीरे ग्राहक आने लगते हैं। 

3-6 महीने के बीच क्या होता है?

  • कुछ ग्राहक आने लगते हैं। 
  • आपकी शॉप धीरे से रनिंग में आती है। 
  • ग्राहक जुडने लगते हैं। 
  • आपसे व्यवहार बनाने लगते हैं। 
  • एक दूसरे को बताने लगते हैं भाई उस जगह पर नई शॉप खुली है चलोगे। 
  • यदि एक ग्राहक सही समान, सही रेट पाया तो दूसरे को लेके आने लगते हैं। 

6-12 महीने के बीच क्या होता है?

  • आपकी शॉप रनिंग में आ जाती है। 
  • इस समय आपके पास कई ग्राहक बन जाते हैं। 
  • शॉप से कमाई आने लगती है। 
  • यदि सही काम चालू रहता है आप आने वाले समय मे ब्रांड बन सकते हो। 

नई दुकान को रनिंग में आने के तरीके?

  • सही लोकेशन का चुनाव करें। 
  • लोकेशन उस जगह पे होना चाहिए जहां पर जनता का रुकाव बना रहे। 
  • शॉप का डेकोरेशन सही से करें। 
  • समान सही रखें। 
  • ग्राहक इंटर होते ही सम्मान के साथ बोलें। 
  • सही समान दें। 
  • सही रेट लगाएं। 
  • ग्राहक को ज्यादा न भटकाएं। 
  • पानी की सुविधा बनाए रखें। 
  • चाय के लिए पूछे। 
  • समान में ऑफर दें। 
  • सम्मान दें। 

शॉप जल्द चलने के तरीके?

  • रेट सही लगाना होता है। 
  • समान में ऑफर देना होता है। 
  • कुछ उधारी देना होता है। 
  • ऑनलाइन डिलवरी सेवा देना होता है। 
  • ऑनलाइन ग्रुप बना के ग्राहक जोड़ना होता है। 
  • आसपास के लोगों से व्यवहार बनाना होता है। 
  • जुड़े हुए ग्राहक को कमीशन दो दूसरा ग्राहक लेके आएगा। 

ग्राहक को खुश करने के तरीके?

  • ग्राहक को आदर सम्मान दो। 
  • हर शॉप से कुछ कम रेट दो। 
  • चाय पान की सुविधा दो। 
  • पानी की सुविधा होनी चाहिए। 
  • समान ले या नहीं सम्मान दो। 
  • उनसे मजेदार बातें करो। 
  • जाते समय प्रेम से बोलो। 

इन तरीकों से ग्राहक खुश होकर जाता है, अपने आस-पास के ग्राहक भी लेके आएगा।

ग्राहक से क्या बातें करें? 

  • ग्राहक से बोलो, और बताइए। 
  • इस समय नहीं दिखते हो, कहाँ रहते हो। 
  • और बताओ कुछ सेवा किया जाए। 
  • चाय पी लिया जाए। 
  • चलो ठीक है बढ़िया है फिर आना। 

यदि ग्राहक से इस तरह की बातें करोगे तो ग्राहक जरूर आएगा। 

रिलेटेड पोस्ट 

ग्राहक को खोजने में कितना समय लगता है?

ग्राहक को खोजने में वैसे तो ज्यादा समय नहीं लगता मुस्किल से 6-12 महीने में आपके ग्राहक बन जाते हैं, यदि काम सही तरीके से होता है तो ग्राहक-(ग्राहक को जोड़ देता है।) यदि प्रचार प्रसार कर लेते हैं तो ग्राहक और जल्द जुड़ जाते हैं। 

ग्राहक किसे कहते हैं?

ग्राहक ऑनलाइन ऑफलाइन समान लेने वाले इंसान को कहते हैं। 

ग्राहक कैसे होने चाहिए?

ग्राहक समझदार, सम्मान देना और लेना आने चाहिए। साधारण ग्राहक होने जरूरी है। कुछ तो समान नहीं लेते सिर्फ मजा लेकर चले जाते हैं। 

निष्कर्ष (पूरे लेख के बारे में निचोड़)

सीधा स फंडा है यदि आपसे व्यापार करना आता है, तब आपको ग्राहक जोड़ने में कोई समय नहीं लगता। यदि सब सही है बस एक साल ग्राहक बनाने में समय लगता है। बाँकी आप किस तरीके से दुकानदारी कर रहे आपके ऊपर निर्भर करता है। 

यदि आप बताएं की कौन स व्यापार करना है, उसके लिए हम कुछ गाइड बना देगे, धन्यवाद। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *