
पता है यदि ग्राहक को अपने बातों में फसा के पैसा कमाना चाह रहे तो ये ट्रिक शॉर्ट टर्म के लिए काम करेगा, यदि सही तरीके से इंप्रेस करके पैसा कमाना चाहोगे तो लॉंग टर्म तक कमाई करते रहोगे।
यदि कोई ग्राहक को एक बार किसी तरह से फसा के कमाई कर लोगे लेकिन वो ग्राहक आपके पास दोबारा कभी नहीं आएगा, दोबारा बोलाने के लिए उससे प्रेम करो, सही माल दो, सही पैसा लो, तभी दोबारा रिटर्न आएगा, साथ में और चार ग्राहक लेकर आएगा।
इस तरीके से आप एक दिन नहीं बल्कि जिंदगी भर कमाई करते रहोगे, आने वाले समय में आप अपने व्यापार पर एक ब्रांड बन सकते हो।
🪙चलिए ग्राहक से पैसा कमाने के तरीके जानते हैं?
ग्राहक को फ़साना नहीं इंप्रेस करना सीखो
- सही प्रोडक्ट दो।
- सही सलाह देना होता है।
👉इस तरह में ग्राहक टूटता नहीं बार-बार आता है।
रिटर्न ग्राहक बोलने की सोच रखो
- ग्राहक को इस तरह का समान के साथ सम्मान दो की दोबारा जरूर आए और साथ में चार लोगों को लेके आए।
- ग्राहक को सही माल दो लॉंग टर्म तक समान खराब न हो।
- सही प्रेम रखो।
- झगड़ा नहीं करना बातों में ग्राहक को फ़साना सीखो।
👉इस तरीके से ग्राहक एक बार नहीं जिंदगी भर आपकी शॉप छोड़ेगा नहीं बना रहेगा।
ग्राहक को नाम से बोलाओ
- यदि ग्राहक को नाम से जानते हो तो नाम से बोलाओ।
- इस तरह में ग्राहक खुश हो जाता है और आप बोलएगे की जैसे राम थोड़ा स समय दो समान देता हूँ तो आपको वेट करेगा।
👉इस तरीके से आपके पास ग्राहक टिका रहता है।
सही प्लान बताओ
- ग्राहक को सही प्लान दो।
- यदि कोई प्रोडक्ट लेने गया तो उसे सही सलाह देकर सही समान दो।
- यानि जो बोलो उसे फॉलो करो।
👉इन तरीकों से ग्राहक लॉंग समय तक टिका रहता है। आपको छोड़ के कहीं जाने वाला नहीं है।
सही रेट दो
- रेट परफेक्ट दो।
👉यदि कोई समान हर शॉप में 20 रुपये का है तो उस प्रोडक्ट को आप 19 में देने को सोचों। कोई समान में जब ग्राहक कुछ कम रेट में माल लेकर जाएगा, इस तरह में अपने साथ चार और लेकर जरूर आएगा।
सही व्यवहार
- हर ग्राहक से व्यवहार करो।
- सभी को बराबर सम्मान दो।
- उंच नीच का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
👉चाहे तो छोटा हो या बड़ा बराबर सम्मान देना सीखो, क्योंकि आपके लिए सब बराबर है।
सुविधाएं
- अपने शॉप में सही सुविधाएं दो।
- सभी को बराबर सुविधा दो।
- होता क्या है, यदि आपका कोई बड़ा ग्राहक आया उसे आप दूसरी सुविधा दे रहे और दूसरे ग्राहक को उसी के सामने दूसरी सुविधा दे रहे इस तरह में ग्राहक टूट जाता है।
👉कमाई गरीबों से ज्यादा होती है, ये बात हमेशा ध्यान देना।
पैसा नहीं वैल्यू
- पैसा की वैल्यू बराबर रखना।
- ये नहीं की एक को कम रेट दो, और दूसरे को ज्यादा रेट दो उसी के सामने इस तरह में आपकी शॉप पर इफेक्ट आएगा।
👉यानि की सभी को बराबर रेट दो, यदि दूसरा ग्राहक नहीं है तब आप उसके लिए कोई भी रेट दो, लेकिन जब वो किसी को बताए नहीं, नहीं ग्राहक टूट जाते हैं।
शॉप की सजवाह पर ध्यान देना
- दुकान की सजवाह सही रखो।
- सजावट उस तरह की रखो की आपकी शॉप सभी से अलग दिखे।
👉सजावट के साथ सही समान सेल करना सीखो।
शॉप का लोकेशन सेट करो
- ज्यादा कमाई करने के लिए लोकेशन पर ध्यान रखो।
- लोकेशन उस जगह पर होना चाहिए जहां पे जनता का रुकाव बना रहे, या जनता का आवागवन बना रहे।
👉सच तो ये है शॉप का लोकेशन उसी जगह पर होना चाहिए जहां पे जनता या किसी का भी स्टैंड हो।
जरूरी बातें
- बिक्री ज्यादा करने के लिए समान के साथ सम्मान देना सीखो, लोकेशन पर ध्यान दो, समान सही रखो, रेट सबसे कम दो।
- दुकानें चलने के लिए सभी तरीके को फॉलो करना होगा।
👉अगर आप बताएं की आपकी शॉप किससे रिलेटेड है और कितने रुपये से चालू किए हो, या चालू करना चाह रहे हो, तो उसके बारे में हम फुल जानकारी दे दूँ। कमेन्ट के मध्यम से संपर्क कर सकते हो।