
यदि आप भी एक अपना खुद का व्यापार करना चाह रहे, और अपनी लाइफ कुछ अलग करना चाह रहे तो चलिए कुछ खास व्यापार के बारे में जानते हैं, जिन्हे अपना के कुछ अलग ही कर सकते हैं। हाँ हम आपको कुछ ऑनलाइन और कुछ ऑफलाइन व्यापार के बारे में बताएगे आप अपने मर्जी के हिसाब से कर सकते हैं। यदि आप पढे हैं और ज्ञानी हैं तो आपके लिए हम ऑनलाइन व्यापार बताएगे जिससे महीने के लाखों कमाया जाता है। और जो अनपढ़ हैं उनके लिए भी ऑफलाइन व्यापार के बारे में बताएगे।
यदि आप व्यापार के बारे में सोच रहे तो सबसे पहले आपको माइंड में ये सोच के रखना है की हाँ हमें एक छोटे व्यापारी से बहोत बड़ा व्यापारी बनाना है और डेली को हिसाब करके घर आना होगा। लिमिट से ऊपर खर्च नहीं करना आपको दुकान का सामग्री डेली बढ़ाना है।
भाई यदि आप पढे लिखे और अपना ज्ञान सही तरीके से उपयोग कर रहे तो मेरा मानिए आप एक ऑनलाइन व्यापार करना चालू करिए चलिए सभी व्यापार को जानते हैं जिससे आप डेली एक हजार कमाई कर सकते हो वो भी अपने घर बैठे।
अपना खुद का ऑनलाइन बिजनेस
आप अपने घर बैठे ऑनलाइन व्यापार करके महीने के लाखों रुपये तक कमाई कर सकते हो, ऑनलाइन व्यापार जैसे – ब्लॉगिंग, यूट्यूब, डिजिटल मार्केटिंग इसी तरह के और कितने व्यापार हैं जिन्हे अपना के कमाई करना शुरू कर सकते हो।
ब्लॉगिंग
सबसे पहले तो ये सवाल आता है की ब्लॉगिंग क्या है? और कैसे करते हैं? ब्लॉगिंग वो है जिस लेख को पढ़ के आप ऑनलाइन व्यापार के बारे में जान रहे हैं इसी तरह का लेख आप भी लिख के कमाई कर सकते हो भाई इसी को ब्लॉगिंग कहते हैं यानि की कहा जाए तो एक ऑनलाइन कॉपी है हार्ड कॉपी में न लिख के गूगल में लिख दीजिए और कमाई करना शुरू करिए बात समझ में आई ब्लॉग एक ऐसा काम है जिसे करके हम अपने घर पर रहकर ही लाखों की कमाई कर सकते हैं।
भाई जिस फिल्ड में जानकारी हो उसी को गूगल पे लिख डालो अब बात आती है की लिखना कहाँ पे है तो आप गूगल में जाइए और bloggar.com सर्च करिए और सबसे ऊपर वाली साइट में क्लिक करके अपना अकाउंट बना लीजिए और लिखना शुरू करिए।
यदि आपको पैसा इन्वेस्ट करके करना है तो आप होस्टिंगर जैसे साइट से होस्टिंग और डोमेन परचेस करके अपना साइट तैयार करिए इसमें 5000 तक का खर्च है आप अपने हिसाब से कर लीजिए।
देखिए फ्री वाले में फीचर्स नहीं मिलते और पेड वाले हैं हर तरह के फीचर्स मिल जाते हैं।
आपके मन में एक बात और चल रही होगी की कमाई कैसे करना है तो कमाई करके के लिए सबसे पहले साइट तैयार करिए इसके बाद डेली एक से दो पोस्ट पब्लिश करिए और 50 लेख लिखने के बाद जब लेख में 100-200 पेज विव आए तब गूगल अड़सेंस के लिए अप्लाई करना है और अप्रूवल मिलने के बाद आप अपने लिखे लेख पर ऐड लगाइए इसके बाद आप कमाई करना शुरू कर दीजिए।
अब बात आती है की कितना कमाया जाएगा भाई आपके साइट पर जितना विवर्स आएगे उसी के हिसाब से कमाई आएगा। मान के चलिए की यदि 1000 विव आता है तब आपका 2 डॉलर तक कमाई हो सकती है। देखिए हर नीश की कमाई अलग अलग रहती है। वही यदि फाइनेंस नीश में लेख लिखा जाए तो 1000 में 5 डॉलर तक की कमाई हो जाती है। यदि इंग्लिश लेख हैं तब 1000 पेज विव पर 20 डॉलर के लगभग कमाई होती है।
भाई इस काम को करके लोग करोड़ रुपये महीने तक की कमाई करते हैं। अब आपको भले ही विश्वास न हो, जब आप करोगे तब खुद समझ में आजाएगा की कितना कमाया जाता है और कितने दिन में कमाया जाता है।
जितना मस्त काम करोगे उतना जल्द आपके लेख रैंक करेगे यदि आप सोच रहे की हम किसी का कॉपी करके अपने साइट पर पब्लिश कर दे तो कभी भी रैंक नहीं करके वाला।
आप अपने दिमाक से सोच कर लेख तैयार करिए उसी को जेनयून लेख कहा जाता है।
लागत– 0-5000
कमाई– महीने की 10000-1000000 तक हो जाती है।
सफलता– 3 मन्थ से 1 साल तक के अंदर अपने ज्ञान और कार्य के हिसाब से ओके।
यूट्यूब
आप अपना खुद का व्यापार यूट्यूब के जरिए स्टार्ट कर सकते हो, करना कैसे है चलिए जानते हैं- सबसे पहले आपको यूट्यूब में एक फ्रेस चैनल बनाना होता है, इसके बाद चैनल को सेटअप करना होता है सेटअप करने के लिए यूट्यूब या गूगल से सम्पूर्ण जानकारी ले लीजिए, सेटअप करने के बाद आपको video बनाने का पूरा सेटअप रखना होगा।
यदि सेटअप की बात करें तो जैसे- माइक, स्टैन्ड, और मोबाइल फोन होना जरूरी है, इसके बाद आपको video शूट करना होगा, हाँ बात आती है की video किस तरह की शूट करना है, यदि डैरेक्ट ब्लॉग बना रहे तो सिंगल फोन से ही काम हो जाएगा, यदि आप सोच रहे की अपना फेस भी दिखे और किसी भी जानकारी की स्क्रीन भी रिकार्ड हो तब इस हालत में डबल फोन की जरूरत होती है, एक फोन से अपना फेस दिखेगा और दूसरे फोन से अपना स्क्रीन रिकॉर्ड होगी।
फिर video बना के अपने चैनल पर अपलोड कर देना होगा, लगीतार मेहनत करने के बाद जब अपने पूरे video को मिला के 1 साल के अंदर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटा पूरे होने के बाद आपका चैनल मोनेटाइज होगा इसके बाद आप अपने घर बैठे डेली 1000 तक कमाई कर सकते हो।
भाई ये मत सोचिए की 1000 ही कमाया जा सकता है इस व्यापार से रोजाना 10000 भी कमाया जाता है जब आप कुछ दिन video में काम करोगे तब सब कुछ वैसे भी जानकारी लेलोगे,
क्या है की लेख के माध्यम से यदि पुरू जानकारी डिफ़ाइन करने लगएगे तो लेख की लेंथ बहोत हो जाएगी, जब आप इस काम में जुट जाओगे तब खुद ही जानकारी मिल जाएगी ये आपके माइंड को हिंट के लिए बताया गया है की youtube video के बारे में कुछ तो हिंट मिले इसके बाद खुद राजा बन जाओगे करो भाई करो खाली मत बैठो ओके।
देखो जब तक कुछ करोगे नहीं खाली सोचते ही रहोगे तो जिंदगी निकल जाएगी इसी लिए आज से और अभी से शुरू करो भाई कल कभी नहीं आता इतना स ज्ञान अपने माइंड में बैठा लेना।
लागत– 0
कमाई– महीने की 10000-1000000 तक
सफल– 3 मन्थ से 1 साल के अंदर जब लगीतर काम पर फोकस करोगे तब अन्यथा कभी नहीं।
कुछ ऑफलाइन व्यापार डेली 1000 बनाने वाले
छोटा- छोटा व्यापार करके आप अपने घर बैठे डेली को 1000 तक कमाई कर सकते हो इस तरह के काफी व्यापार हैं आपको थोड़ा स दिमाक लगाना होगा और कमाई करना शुरू करना होगा चलिए जानते हैं-
पैसा लेन-देन करना
आप एक छोटी सी शॉप ओपन कर लो और पैसा लेनदेन करने का काम चालू करो, यदि आप डेली को 100000 रुपये का ट्रांजेक्शन कर रहे हो तो 1000 कमाई कहीं नहीं जाती क्योंकि 1000 में अपन को 10 रुपये ग्राहक से मिलता है, आप यदि थोड़ा से भी पढे हैं तब आप इस काम को आसानी पूर्वक कर सकते हो, एक ऑनलाइन पैसा निकालने वाली आइडी ले लेना है और काम शुरू करिए।
सिर्फ आप पैसा लेनदेन करके ही रोजाना 1000 और महीने के 30000 तक की कमाई कर सकते हो ये काम आप कहीं भी कर सकते हो।
लागत– लेनदेन करने के लिय 100000 रुपये की जरूरत होती है।
कमाई– रोजाना 1000
सफलता– जितनी जल्दी आप ग्राहक जोड़ लोगे उतना जल्द सफलता मिलने वाली है।
नाई शॉप अपने घर में ओपन करना
आप नाई का काम सीख लीजिए और अपने घर बैठे व्यापार चालू करिए और रोजाना 1000 तक की कमाई करना शुरू करिए।
इस काम में ज्यादा पूंजी फ़साने की जरूरत नहीं है आज के समय में इस काम को हर लोग कर रहे कोई भी कास्ट का हो सभी लोग करो इसमे लजाने वाली कोई बात ही नहीं भाई पैसा कमाना है कुछ तो करना ही होगा।
यदि आप नए तरीके से हेयर कटिंग कर रहे तब मान के चलिए की ग्राहक आपके पास बहोत आएगे आप कटिंग कर नहीं पायेगे।
लागत– 5000-10000
कमाई– रोजाना 1000
सफलता– 3 मंथ से 6 मंथ के अंदर अपने कर्मों के हिसाब से।
बकरी पालन करना
आप अपने घर बैठे बकरियों को पाल पोस से उनसे दूध और बच्चे उत्पाद करवाके रोजाना 1000 कमाई कर सकते हो। हाँ लेकिन ये व्यापार हर लोगों को पसंद नहीं है जिन्हे पसंद हो तो बड़े आसानी के साथ कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।
लागत– 10000-100000
कमाई– रोजाना 1000
सफलता– जितनी जल्दी सेवा करोगे उतनी जल्दी सफल बन सकते हो।
FAQs अक्सर पूछे जाने वाले सवाल के जवाब
क्या हम घर बैठे डेली 1000 कमा सकते हैं?
इसका जवाव है एस आज के समय में इतने ज्यादा ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापार चल रहे आप किसी को करके आराम से रोजाना कमाई कर सकते हो। जैसे ब्लॉगिंग, यूट्यूब, डिजिटल मार्केटिंग, शेयर मार्केटिंग, मुर्गी पालन, बकरी पालन, किराना शॉप, क्लॉथ शॉप, सिलाई गुनाई, इसी तरह के कितने व्यापार हैं।
किराना शॉप खोल के क्या हम रोजाना 1000 कमाई कर सकते हैं?
जी हाँ आप एक किराना शॉप ओपन करके बड़े प्यार से रोजाना 1000 तक की कमाई कर सकते हैं वो भी अपने घर बैठे कहीं जाने की जरूरत नहीं है केवल आपको ज्ञान लगाना होगा, की किस जगह पर शॉप ओपन करें और हमारी दुकान में क्या माल चलने वाला है इसी तरह थोड़ा स ध्यान देना होगा।
क्या मोबाइल रिपेरींग करके 1000 डेली कमाई कर सकते हैं?
जी हाँ आप अपने घर पर ही छोटी मोबाइल रिपेरींग शॉप ओपन करके डेली हजार रुपये तक कमाई कर सकते हैं।
क्या हम सब्जी की शॉप ओपन करके डेली 1000 की कमाई कर सकते हैं?
जी हाँ आप एक छोटी सब्जी की शॉप ओपन करके रोजाना हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं वो भी अपने घर बैठे या घर से थोड़ा स दूर लोकेशन के हिसाब से आप खुद ही देख लीजिए आपकी शॉप कहाँ पे चलने वाली है।
आज के समय में क्या रोजाना 1000 कमाना संभव है?
जी यदि आज के बढ़ती तकनीकी में रहकर भी यदि रोजाना 1000 नहीं कमा पाए तो मेरे से बड़ा पागल कोई नहीं हैं भाई इस तरह का मोका शायद हैं की कभी मिल सके।
आज आपने क्या सीखा
आज हम एक हजार डेली कमाई करने के बारे में बहोत कुछ सीखा। यदि आप भी कोई भी व्यापार में रुचि रख रहे तो करिए और डेली 1000 रुपये तक की कमाई करिए, भाई घर में फालतू बैठना सही नहीं है कुछ न कुछ तो जिंदगी में करना ही होगा तभी जिंदगी चल सकती है, तो मेरा मानिए आप भी कुछ न कुछ शुरू करिए और कमाई करना चालू करिए धन्यवाद।